हमारे आदर्श




• विद्यालय यानी विद्या और आलय, विद्या का मंदिर। शिक्षा जो मनुष्य को व्यक्तिगत, समाजिक और मानसिक तौर पर तैयार करता है। शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो मनुष्य को सभ्य, संस्कारी और एक आदर्श इंसान बनाता है। बड़े बड़े शहरों में कदम कदम पर आपको अनगिनत विद्यालय मिल जाएंगे।

• शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। हर विद्यालय चाहता है, कि वह विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधित हर सुविधाएं प्रदान करे। वैसे तो आदर्श विद्यालय बहुत कम देखने को मिलते है। आदर्श विद्यालय वह है जो बच्चो में भेद भाव ना करे और समान शिक्षा प्रदान करे।

• आदर्श विद्यालय वह होता है, जो बच्चो को उत्तम दर्जे की शिक्षा प्रदान कर सके। विद्यालय को सर्वप्रथम प्राथमिक शिक्षा भली भाँती देनी चाहिए। इससे बच्चो की नीव मज़बूत होती है। बच्चो में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़े, ऐसी गतिविधियां आदर्श विद्यालय को करवानी चाहिए।

• एक आदर्श और उत्तम विद्यालय विद्यार्थी के जीवन को संवारता है और समग्र सुख सुविधाएं विधार्थियों को प्रदान करता है। आदर्श विद्यालय का वातावरण शांत, सकारात्मक और अनुशासन से भरा होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिले।

• विद्यालय में अच्छे अनुभवी और सुशिक्षित शिक्षक होंगे, तो विद्यार्थियों को सही तरीके से पढ़ाएंगे। उन्हें जब भी किसी विषय में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी तो शिक्षक उस को दूर करने में विद्यार्थियों की मदद करेंगे। आदर्श विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों के हर कठिनाई को दूर करते है और उनमे आत्मविश्वास की लौ जगाते है।

• आदर्श विद्यालय के अध्यापक भी आदर्श होने चाहिए। ज़्यादातर अध्यापको का उद्देश्य आजकल केवल धन कमाना हो गया है। आदर्श विद्यालय के शिक्षक भी आदर्शवादी विचारधारा के होने चाहिए। आदर्श अध्यापक का प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थियों के उज्जवल और कामयाब भविष्य को तैयार करना है।

Contact Us


ADMISSION OFFICE:
Bansgaon Gorakhpur Uttar Pradesh
Zip Code - 273403, INDIA
CALL / WHATSAPP:
8299181753 | 8299181753 |
9956214546

EMAIL US:
principal_bansgaon@yahoo.com

Map Location


© 2022 Copyrights जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय. All Rights Reserved.   Designed By - Tech Relevant

Top